Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

ओझा बरांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पसरा मातम

मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना सोमवार की सुबह गांव के बधार की है। युवक सुबह में शौच के लिए घर से निकला था, इसी दौरान बधार में स्थित ट्रांसफार्मर से निकले तार की चपेट में गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन तथा ग्रामीण उसे लेकर चौगाईं सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ओझा बरांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पसरा मातम

- शौच के लिए गया था बधार में, ट्रांसफार्मर से निकले तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना सोमवार की सुबह गांव के बधार की है। युवक सुबह में शौच के लिए घर से निकला था, इसी दौरान बधार में स्थित ट्रांसफार्मर से निकले तार की चपेट में गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन तथा ग्रामीण उसे लेकर चौगाईं सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ओझा बरांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पसरा मातम

मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी स्व. मुन्ना यादव के 35 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था, वहीं अपने पीछे बूढ़ी माता, पत्नी व तीन बेटों को छोड़ गया है।

ओझा बरांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पसरा मातम

उसकी मौत से परिवार पर दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह खेती कर अपने परिवार की आजीविका चला रहा था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार पर संकट खड़ा कर दिया है। यही कारण है कि घटना के बाद से स्वजनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे

ओझा बरांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पसरा मातम

है। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली कंपनी के प्रति भी गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कंपनी की लापरवाही से अक्सर ऐसी घटनाएं घटित हो रही है।मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ओझा बरांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पसरा मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।