Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रो. अनुराग व उनकी पत्नी

गुरूवार की सुबह बक्सर के इटाढ़ी गुमटी के पास एक हादसे में भाजपा नेता सह एमवी कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्वत व उनकी पत्नी सुप्रिया रानी बाल बाल बच गए। इस दौरान उनकी बाइक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। प्रोफेसर की पत्नी ने ही इस हादसे के दौरान पहले बाइक से कूद खुद की जान बचाई तथा पलक झपकते ही अपने पति को भी बस के पहिया के नीचे जाने से बचा लिया।

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रो. अनुराग व उनकी पत्नी

- इटाढ़ी गुमटी पर बैक कर रहे बस चालक ने बाइक को रौंदा, दंपति ने कूदकर बचाई जान

केटी न्यूज/बक्सर

गुरूवार की सुबह बक्सर के इटाढ़ी गुमटी के पास एक हादसे में भाजपा नेता सह एमवी कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्वत व उनकी पत्नी सुप्रिया रानी बाल बाल बच गए। इस दौरान उनकी बाइक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। प्रोफेसर की पत्नी ने ही इस हादसे के दौरान पहले बाइक से कूद खुद की जान बचाई तथा पलक झपकते ही अपने पति को भी बस के पहिया के नीचे जाने से बचा लिया।

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रो. अनुराग व उनकी पत्नी

हालांकि, इस प्रयास के बावजूद उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद भाजपा नेता ने मुफस्सिल थाने में उक्त बस चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अनुराग अपनी बाइक पर पत्नी को बैठा धनसोई की तरफ से बक्सर आ रहे थे। सुबह करीब 10.15 बजे वे इटाढ़ी गुमटी बंद होने के बाद जाम में फंसे थे।

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रो. अनुराग व उनकी पत्नी

इस दौरान उनकी बाइक से करीब 10 फीट आगे एक यात्री बस खड़ी थी। अचानक यात्री बस का चालक बस को बैक करने लगा। इस दौरान भाजपा नेता व उनकी पत्नी अपनी बाइक पर ही बैठे थे। वहां मौजूद लोगों ने हो हल्ला कर बस को बैक कर रहे चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया तथा वह बस के ठीक पीछे अपनी बाइक पर बैठे प्रोफेसर अनुराग की बाइक में टक्कर मार दिया।

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रो. अनुराग व उनकी पत्नी

इस दौरान उनकी पत्नी आनन फानन में बाइक से कूद अपनी जान बचाने के साथ ही अपने पति को भी खींच बस के नीचे जाने से बचा लिया। जबकि बस का पिछला पहिया बाइक के अगले पहिया पर चढ़ चुका था। बहरहाल लोगों ने बस में फंसे बाइक को निकाला। वहीं, इस घटना में भाजपा नेता तथा उनकी पत्नी बाल बाल बच गए।

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रो. अनुराग व उनकी पत्नी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।