भोजन बैंक ने 49वें सप्ताह, जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन, 17 मार्च को होगा विशाल भंडारा
भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर की ओर से रविवार को 49वें सप्ताह के सेवा कार्यक्रम के तहत गरीबों और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन वितरित किया गया। 15 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजन को लेकर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
-- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल को सराहा गया, 22 मार्च को फिर स्टेशन परिसर में सेवा कार्यक्रम का आह्वान
केटी न्यूज/बक्सर
भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर की ओर से रविवार को 49वें सप्ताह के सेवा कार्यक्रम के तहत गरीबों और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन वितरित किया गया। 15 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजन को लेकर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राजू कुशवाहा, शिक्षक अर्जुन सिंह और संतोष राय ने किया। मौके पर उपस्थित राहुल वर्मा, प्रभात शर्मा और शिक्षक बालाजी ने संस्थान की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जिस समर्पण के साथ भोजन बैंक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहा है, वह वास्तव में काबिले-तारीफ है।

वक्ताओं ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। उन्होंने आमजन से ऐसे मानवीय कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की।संस्थान की ओर से दीनानाथ वर्मा और ललन राम ने बताया कि महावीर पूजा के अवसर पर 17 मार्च को वार्ड संख्या 20, गजाधर गंज मोड़, स्टेशन रोड, बक्सर में दोपहर 3 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। इस आयोजन में खाद्य सामग्री देकर रौशन वर्मा ने भी सहयोग किया, जिसके लिए संस्थान की टीम ने उनके प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में मनोज वर्मा, मदन मोहन वर्मा, अनिल वर्मा, चंदन वर्मा, मनोज गुप्ता, शिवम राय, शिक्षक राम कुंडल प्रसाद, आनंद जी समेत कई गणमान्य, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अंत में अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, प्रभात शर्मा और अधिवक्ता अकरम ने भोजन बैंक को निरंतर सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, भुआली वर्मा और हाफी इमरान शामशी के सहयोग से पूर्व की भांति इस बार भी गौग्रास के माध्यम से गौ सेवा की गई।संस्थान के सचिव राजीव कुमार और भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के गुप्तेश्वर पटेल ने बताया कि आगामी 22 मार्च को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में फिर से भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंदों को भोजन कराकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

