प्रखंड कार्यालय गेट के सामने मुख्य सड़क पर चार दिनों से खड़ी है ट्रक, लगता है जाम
प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के सामने एचएच-120 पर चार दिनों से ट्रक खड़ा है, जिससे प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। प्रशासन के वाहन प्रतिदिन इस रोड से गुजरते हैं, बावजूद इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जाम लगने की वजह से आसापास के लोगों को परेशानी हो रही है। मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय परिसर में ही बुनियाद केन्द्र, रजिस्ट्री कार्यालय, जीविका दीदी कार्यालय, पीएचईडी कार्यालय मौजूद है। ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है की गेट के सामने ट्रक खड़ा हो जाने के कारण लोगों को सड़क पार कर गेट से प्रवेश करने में कितनी परेशानी हो रही होगी।
केटी न्यूज/डुमरांव।
प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के सामने एचएच-120 पर चार दिनों से ट्रक खड़ा है, जिससे प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। प्रशासन के वाहन प्रतिदिन इस रोड से गुजरते हैं, बावजूद इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जाम लगने की वजह से आसापास के लोगों को परेशानी हो रही है। मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय परिसर में ही बुनियाद केन्द्र, रजिस्ट्री कार्यालय, जीविका दीदी कार्यालय, पीएचईडी कार्यालय मौजूद है। ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है की गेट के सामने ट्रक खड़ा हो जाने के कारण लोगों को सड़क पार कर गेट से प्रवेश करने में कितनी परेशानी हो रही होगी। विदित हो कि प्रखंड कार्यालय गेट के बाहर एनएच रोड पर खड़े ट्रक में खराबी आ जाने के कारण चार दिनों से वहीं पड़ा हुआ है।

उक्त ट्रक को वहां से हटाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिससे हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट से ही बाहर से आने वाले लोग प्रवेश करते हैं। वाहनों के आने-जाने के सिलसिल सुबह से ही लगा रहता है, ऐसे में लोगों को सड़क पार करने में दुर्घटना का भय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां ट्रक खराब हुआ है, उससे कुछ दूरी ही पर मध्य विद्यालय मौजूद है। खिरौली मोहल्ले के बच्चों को स्कूल में जाने के लिये रोड को पार करना पड़ता है। जब से ट्रक खराब होकर लगा हुआ है, तभी से अभिवाक दुर्घटना के भय से सशंकित रहते हैं। शिक्षक स्कूल खुलने और छुट्टी के समय रोड पर यातायात को रोककर बच्चों को सड़क पार कराने में मदद करते हैं।

