अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस

अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस

केटी न्यूज/डुमरांव

विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर महादलित दलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय नया बाजार में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन यिा गया। जिसमें संगीत प्रतियोगिता, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, अंताक्षरी, अंक दौड़, में महिलाओं ने बड़े ही रूचि से भाग लिया। मौके पर केआरपी लालसा कुमारी ने बताया कि इस केंद्र पर 20 असाक्षर महिलाओं को साक्षर करने का काम शिक्षा सेवक मंजू देवी कर रही हैं।

इन महिलाओं को रोजाना एक से डेढ़ घंटा तक शिक्षा देती हैं। इनको साक्षर बनाने का काम करती है केआरपी लालसा कुमारी ने इन महिलाओं को अपने और अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने का आग्रह किया और कहा बच्चों को साफ सुथरा ड्रेस में नहा करके समय से विद्यालय भेजने का काम करें।

उन्होंने महिलाओं को उनके हक की जानकारी दी और नियमित रूप से अपने केंद्र पर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया कि इस केन्द्र पर केवल पढ़ना ही काम नहीं है उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। इस मौके पर केआरपी उषा कुमारी, जानकी देवी, रीता देवी, सोनम देवी, सोनिया देवी, फूल कुमारी देवी, फुलझरिया देवी आदि उपस्थित रही।