Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

सिकरौल हत्याकांड: मुआवजे के लिए स्वजनों ने शव के साथ जाम किया सड़क, परिचालन ठप

सिकरौल थाना क्षेत्र के भखवा गांव में बुधवार की शाम जमीन विवाद में हुए हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अबतक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बावजूद मृतक के स्वजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को स्वजनों ने शव के साथ सिकरौल थाने के पास बक्सर-नावानगर राजवाहा मार्ग को जाम कर दिया है।

सिकरौल हत्याकांड: मुआवजे के लिए स्वजनों ने शव के साथ जाम किया सड़क, परिचालन ठप

-- अब तक छह गिरफ्तार, घटना स्थल से बरामद हुआ एक खोखा

केटी न्यूज/डुमरांव

सिकरौल थाना क्षेत्र के भखवा गांव में बुधवार की शाम जमीन विवाद में हुए हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अबतक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बावजूद मृतक के स्वजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को स्वजनों ने शव के साथ सिकरौल थाने के पास बक्सर-नावानगर राजवाहा मार्ग को जाम कर दिया है। जिस कारण इस पथ पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया है।

सिकरौल हत्याकांड: मुआवजे के लिए स्वजनों ने शव के साथ जाम किया सड़क, परिचालन ठप

सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच स्वजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। बावजूद स्वजन मुआवजे सहित कई मांगों तथा घटना स्थल पर पुलिस-प्रशासन के वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े है। बता दें कि बुधवार की शाम विवादित भूखंड पर धान काटने के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गया था, जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के 50 वर्षीय संजय चौबे की मौत हो गई थी, जबकि तीन जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात तक आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

सिकरौल हत्याकांड: मुआवजे के लिए स्वजनों ने शव के साथ जाम किया सड़क, परिचालन ठप

डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आक्रोशित स्वजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।