Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

अटल जयंती पर राजपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन सशक्तिकरण का आह्वान

भाजपा राजपुर विधानसभा क्षेत्र में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा अटलजी के विचारों और उनके योगदान को स्मरण किया गया।

अटल जयंती पर राजपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन सशक्तिकरण का आह्वान

__ विधायक आनंद मिश्र बोले अटलजी का जीवन सुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा, कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़

केटी न्यूज/बक्सर

भाजपा राजपुर विधानसभा क्षेत्र में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा अटलजी के विचारों और उनके योगदान को स्मरण किया गया।कार्यक्रम में बक्सर के विधायक आनंद मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अटल जयंती पर राजपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन सशक्तिकरण का आह्वान

उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रदेश नेता राजीव रंजन सिंह, धनंजय त्रिगुण, विंध्याचल सिंह, निर्भय राय, सुखदेव राय, सुधा गुप्ता एवं आशानंद सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे वातावरण उत्साह और जोश से भर गया।अपने संबोधन में विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सशक्त लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण है।

अटल जयंती पर राजपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन सशक्तिकरण का आह्वान

उन्होंने कहा कि अटलजी ने अपनी दूरदर्शी सोच, स्पष्ट विचारधारा और संवेदनशील नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अटलजी के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और मजबूत करें, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अटल जयंती पर राजपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन सशक्तिकरण का आह्वान

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनके मान-सम्मान की रक्षा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।