Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

पैरवी करने थाने पहुंचा युवक खुद फंसा, शराब के नशे में गिरफ्तार

स्थानीय थाना परिसर में सोमवार की शाम उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दूसरे व्यक्ति की पैरवी करने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। मामला इतना रोचक रहा कि जो युवक किसी और को कानूनी राहत दिलाने की नीयत से थाने आया था, वही खुद कानून के शिकंजे में फंस गया।

पैरवी करने थाने पहुंचा युवक खुद फंसा, शराब के नशे में गिरफ्तार

__ दूसरे की मदद करने आया था, पुलिस जांच में खुली पोल, दूसरी बार भेजा गया कोर्ट

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना परिसर में सोमवार की शाम उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दूसरे व्यक्ति की पैरवी करने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। मामला इतना रोचक रहा कि जो युवक किसी और को कानूनी राहत दिलाने की नीयत से थाने आया था, वही खुद कानून के शिकंजे में फंस गया।जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम एक युवक थाना परिसर में मौजूद था और किसी मामले में दूसरे व्यक्ति की ओर से पुलिस से बातचीत कर रहा था।

पैरवी करने थाने पहुंचा युवक खुद फंसा, शराब के नशे में गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। बातचीत के दौरान युवक की बोली और हाव-भाव से शराब सेवन की आशंका गहराई। संदेह के आधार पर पुलिस ने तुरंत ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें युवक के शराब पीने की पुष्टि हो गई।जांच के बाद पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सरौरा गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब युवक शराब के नशे में कानून का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया हो। इससे पहले भी वह शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार होकर न्यायालय भेजा जा चुका है।

पैरवी करने थाने पहुंचा युवक खुद फंसा, शराब के नशे में गिरफ्तार

मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस पूरे मामले ने थाना परिसर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया, क्योंकि आमतौर पर लोग दूसरों की पैरवी करने थाने पहुंचते हैं, लेकिन यहां मामला पूरी तरह उलट गया।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार युवक शराब सेवन के आरोप में दूसरी बार पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के तहत किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पैरवी करने थाने पहुंचा युवक खुद फंसा, शराब के नशे में गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।