पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान हुआ हादसा,एंट्री गेट पर अचानक मची भगदड़,कई महिलाएं घायल
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।भारी संख्या में महिलाएं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थीं।

केटी न्यूज़/मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।भारी संख्या में महिलाएं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थीं। पंडाल लोगों से खचाखच भरा हुआ था। वहीं गेट भी कई महिलाओं की भीड़ इक्ट्ठा थी। इस दौरान अचानक हंगामा मच गया और कुछ महिलाएं भीड़ में गिर पड़ीं।
इस हादसे में कई महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई हैं।कथा पंडाल के एंट्री गेट पर भीड़ ज्यादा हो गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।हादसा कथा पंडाल के एंट्री गेट पर हुआ है। इस दौरान कई महिलाएं एक के ऊपर एक गिरने लगीं। इस हादसे में कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए काफी पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिस ने भगदड़ पर काबू करने की कोशिश की।
इस दौरान कुछ महिलाओं को चोटें भी आ गईं। घायल महिलाओं को फौरन अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घायल महिलाओं की संख्या का अभी तक पता नहीं लग सका है।इस भगदड़ में चार महिलाएं घायल हैं। पुलिस या प्रशासन ने औपचारिक रूप से इस पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। पंडाल में एंट्री गेट का वीडियो भी सामने आया है।