Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

हाथरस में हुआ भयंकर सड़क हादसा,14 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हादसा हो गया।बरेली मथुरा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हाथरस में हुआ भयंकर सड़क हादसा,14 लोग घायल
Accident

केटी न्यूज़/हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हादसा हो गया।बरेली मथुरा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।यह हादसा आज सुबह 5 बजे के लगभग हुआ है।प्राइवेट बस में सवार सभी श्रद्धालु मथुरा से सोरों जा रहे थे, तभी बस चालक को नींद आने से हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में बस में सवार श्रद्धालुओ में से 14 लोग गंभीर घायल हो गए।बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।बस में सवार सभी श्रद्धालु गंगा नहाने के लिए जा रहे थे।

हाथरस में हुआ भयंकर सड़क हादसा,14 लोग घायल

इस बस दुर्घटना में 38 वर्षीय आशा पत्नी राकेश निवासी दासोनिया, 40 वर्षीय सीताराम निवासी पवैंदा, तमन्ना निवासी पिपलिया मंनसौर, गोविंद सिंह पुत्र सुरेश, देवीसिंह, बलराम पुत्र चंपाराम, रामवती पत्नी जगराम, हनुमान पुत्र सोकिया, संपत पत्नी हनुमान निवासी चकैटी माधोपुर, कंचन पत्री धनपाल निवासी नयागांव माधोपुर, धनपाल निवासी नयागांव माधोपुर सहित 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। सभी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हाथरस में हुआ भयंकर सड़क हादसा,14 लोग घायल

हादसे को देख मौके पर स्थानीय और राहगीरों की भीड़ लग गई।लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बस पलट जाने से सड़क पर जाम लग गया।सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बस को क्रेन की मदद से हटवाया गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।