Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

राजपुर में बेखौफ अपराधियों ने की अधेड़ की हत्या, दूसरा गंभीर, गोलीबारी से दहला इलाका

थाना क्षेत्र के रसेन गांव के पास कौड़ी पीपल के समीप संध्या करीब 7:00 बजे हथियार से लैश अज्ञात अपराधियों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग किया.जिसमें 60 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसकी पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रमाकांत पाठक के रूप में हुई है ।

राजपुर में बेखौफ अपराधियों ने की अधेड़ की हत्या, दूसरा गंभीर,  गोलीबारी से दहला इलाका

केटी न्यूज/राजपुर   

थाना क्षेत्र के रसेन गांव के पास कौड़ी पीपल के समीप संध्या करीब 7:00 बजे हथियार से लैश अज्ञात अपराधियों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग किया. जिसमें 60 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसकी पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रमाकांत पाठक के रूप में हुई है. वही रसेन गांव निवासी विजय शंकर चौबे पिता मथुरा चौबे को गोली लगी है. जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक रमाकांत पाठक अपने रिश्तेदार विजय शंकर चौबे के यहां आए हुए थे. देर शाम यह दोनों घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे।

राजपुर में बेखौफ अपराधियों ने की अधेड़ की हत्या, दूसरा गंभीर,  गोलीबारी से दहला इलाका

टहलकर जैसे ही यह वापस घर की ओर लौट रहे थे। तभी कौड़ी पीपल के समीप पहुंचते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोलियों से छलनी होकर रमाकांत पाठक गिर पड़े. वहीं विजय चौबे के पैर में भी गोली लगी है।गोलियों की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र में घूमने वाले लोग घटनास्थल की ओर चिल्लाते हुए दौड़ पड़े. जिसकी आवाज सुन अपराधी भी वहां से भाग निकले. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. गांव में भय एवं दहशत का माहौल बना हुआ है.फिलहाल घटना के बाद शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। ग्रामीणों ने दबे जुबान से बताया कि रमाकांत पाठक से किसी के साथ पुराना विवाद था। इसी विवाद में घटना हुई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। पुलिस कई बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।