विवाहिता की हत्या कर फरार हो गए ससुराल वाले, जांच में जुटी पुलिस

विवाहिता की हत्या कर फरार हो गए ससुराल वाले, जांच में जुटी पुलिस

- मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दर्ज कराया एफआईआर

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर 

बगेन थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव में एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की मां ने इस मामले में ससुराल पक्ष के चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। वही घटना के बाद से ही ससुराल वाले शव को छोड़ फरार हो गए है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया है। मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव के राजकुमार यादव की पुत्री फूलवंती देवी है। उसकी शादी दो वर्ष पहले ही बगेन थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव निवासी महेन्द्र यादव के पुत्र पवन यादव के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इस मामले में दो तीन बार पंचायती भी हुई थी। वही शुक्रवार की रात ससुराल वाले उसकी हत्या कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने मायके वालों को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले तफ्तीश शुरू की।

इस मामले में मृतका की मां भगवानों देवी ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। घटना के बाद से मृतका के मायके वालों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।