Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बक्सर में निजी विद्यालय के शिक्षक ने पेड़ पर फांसी लगा की आत्महत्या

बक्सर में निजी विद्यालय के शिक्षक ने पेड़ पर फांसी लगा की आत्महत्या

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर स्थित एक बागीचा में एक युवक शव आम के पेड़ से लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतार उसकी पहचान शुरू की। थोड़ी देर में ही उसकी शिनाख्त दार्जिलिंग के खोखरेबाग थाना क्षेत्र के खासमहल गांव निवासी चंद्रबहादूर छेत्री के 25 वर्षीय पुत्र अनिल छेत्री के रूप में हुई।

बक्सर में निजी विद्यालय के शिक्षक ने पेड़ पर फांसी लगा की आत्महत्या

जो पिछले कुछ महीनों से सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में शिक्षक की नौकरी करता था तथा पुराना भोजपुर स्थित श्रीराम आईटीआई के पास किराए के कमरे में रहता था। इसी आईटीआई कॉलेज के पीछे स्थित बागीचे में उसका शव मिला। बताया जाता है कि वह पिछले दो दिनों से गायब था तथा स्कूल के डायरेक्टर शिव कुमार केशरी उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान डायरेक्टर ने उसके परिजनों से भी संपर्क स्थापित किया तो परिजनों ने उसे किसी मंदिर में खोजने की सलाह दी।

बक्सर में निजी विद्यालय के शिक्षक ने पेड़ पर फांसी लगा की आत्महत्या

इसके बाद वे डुमरांव तथा आस पास के मंदिरों में उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की शाम बागीचे में आम के पेड़ पर उसका शव लटकने की जानकारी मिली। तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। इधर सूचना मिलते ही उसके परिजन दार्जिलिंग से भोजपुर के लिए निकल पड़े है। इस घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।