वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही शहीद
बुधवार की रात को बिहार की राजधानी पटना में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें एक तेज रफ्तार स्कार्पियों चालक ने तीन पुलिस वालों रौंद दिया। दुघर्टना एसकेपुरी थाना क्षेत्र में अटल पथ पर वाहन चेकिंग के रात लगभग साढ़े बारह बजे के करीब हुई। पुलिस के अनुसार स्कार्पियों दीघा की तरफ से 90 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही थी। स्कॉर्पियो के धक्के से एसआई दीपक कुमार, एएसआई अवधेश और महिला सिपाही कोमल हवा में गेंद की तरह उछलते हुए दूर गिर गए।

शहीद महिला सिपाही कोमल कुमारी
केटी न्यूज/पटना
बुधवार की रात को बिहार की राजधानी पटना में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें एक तेज रफ्तार स्कार्पियों चालक ने तीन पुलिस वालों रौंद दिया। दुघर्टना एसकेपुरी थाना क्षेत्र में अटल पथ पर वाहन चेकिंग के रात लगभग साढ़े बारह बजे के करीब हुई। पुलिस के अनुसार स्कार्पियों दीघा की तरफ से 90 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही थी। स्कॉर्पियो के धक्के से एसआई दीपक कुमार, एएसआई अवधेश और महिला सिपाही कोमल हवा में गेंद की तरह उछलते हुए दूर गिर गए। घटना में घायल चार लोग घायल हुए। जिन्हें पास के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला सिपाही कोमल की डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोमल कुमारी मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला की रहने वाली थी। वहीं एसआई व एएसआई की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि पुलिस चेकिंग कर रही है। जहानाबाद के घोषी भखरा के रहने वाले प्रिंस कुमार की स्कॉर्पियो की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार दूसरी स्कॉर्पियो ने खड़ी स्कॉर्पियो और पुलिस वालों को टक्कर मार दी। शहीद महिला सिपाही डायल 112 में तैनात थीं। रोज की तरह बुधवार को भी वे डायल 112 की टीम के साथ पुलिस चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने उन्हें उड़ा दिया। घटना में एक कार सवार प्रिंस कुमार पटना से अपने घर जहानाबाद के घोषी भखरा उसी दौरान पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
सूचना के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। अटल पथ पर एसकेपुरी थाने के द्वारा बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ने स्कॉर्पियो ने चेकिंग हो रहे कार में टक्कर मारी। इसके कारण कार की चेकिंग कर रहे 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ जहानाबाद के प्रिंस भी घायल है। सभी का इलाज जारी है। ड्राइवर फरार है। कार्रवाई की जा रही है।