Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

एक्टर विक्की कौशल पहुंचे प्रयागराज,मां गंगा में आस्था की लगाई डुबकी

एक्टर विक्की कौशल गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे और यहां मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।विक्की कौशल ने आम श्रद्धालुओं की तरह मां गंगा को प्रणाम कर डुबकी लगाई और खुद आरती गाकर आराधना की।

एक्टर विक्की कौशल पहुंचे प्रयागराज,मां गंगा में आस्था की लगाई डुबकी
Vicky Kaushal

केटी न्यूज़/प्रयागराज

एक्टर विक्की कौशल गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे और यहां मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।विक्की कौशल ने आम श्रद्धालुओं की तरह मां गंगा को प्रणाम कर डुबकी लगाई और खुद आरती गाकर आराधना की। विक्की कौशल का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें फैन्स को उनका ये अंदाज पसंद आया है और खूब तारीफ हो रही है। 

एक्टर विक्की कौशल पहुंचे प्रयागराज,मां गंगा में आस्था की लगाई डुबकी

इससे पहले विक्की कौशल फिल्म 'छावा' में अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, शिरडी साईं बाबा मंदिर और 12वें शिव ज्योतिर्लिंग, एलोरा गुफाओं के पास स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थानों और मंदिरों का दौरा कर चुके हैं। अब वह प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हैं जहां उन्होंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। 

एक्टर विक्की कौशल पहुंचे प्रयागराज,मां गंगा में आस्था की लगाई डुबकी

फिल्म 'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। फिल्म में विक्की संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं, जबकि अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे। सहायक भूमिका में विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा नजर आएंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।