केंद्र और प्रदेश सरकार से समाज के सभी वर्ग परेशान, अनिश्चितकालीन धरने पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

चंदौली: भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर 23 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार को निरंकुश करार दिया।

केंद्र और प्रदेश सरकार से समाज के सभी वर्ग परेशान, अनिश्चितकालीन धरने पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

केटी न्यूज़/ चंदौली 

चंदौली: भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर 23 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार को निरंकुश करार दिया। इस दौरान चकिया तहसील के शिकारगंज क्षेत्र के बैराठ फार्म का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया।

कंचन देवी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें गरीबों के खिलाफ काम कर रही हैं, जिसके चलते समाज का हर वर्ग, विशेष रूप से गरीब युवा, परेशान हैं। उन्होंने बताया कि सीलिंग प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त घोषित बैराठ फार्म की जमीन गरीबों में बांटने की लड़ाई लड़ी जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन कोर्ट में अपील नहीं कर रहा है। कंचन देवी ने यह भी कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है और आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। नौगढ़, चकिया और शहाबगंज के गांवों में वनाधिकार कानून के तहत गरीबों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।

धरने में विजई राम, चंद्रिका यादव, मेहदी हसन, तारा बेगम, विनोद वनवासी, बबीता कुमारी और राम सागर प्रजापति भी उपस्थित थे।