Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

गांवों से फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन के लिए जागरुकता जरूरी

गांवों से फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन के लिए जागरुकता जरूरी

- गोनपुरा स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में पेशेंट नेटवर्क समूह के द्वारा चलाया गया अभियानप

केटी न्यूज/पटना। अगर देश‌ व राज्य से फाइलेरिया बीमारी को भगाना है। तो हम सभी लोगों को जागरूक होना होगा। क्योंकि फाइलेरिया बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की पूरी जिंदगी तबाह हो जाती है।‌ इसलिए हमारा उद्देश्य यही है कि आज जो भी व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित हैं। वे अब अपने पास पड़ोस या गांवों में जागरुकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करें। ताकि आने वाली नई पीढ़ी इस बीमारी की चपेट न आए। उक्त बातें मंगलवार को दीक्षा पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरुकता अभियान में लक्ष्मी पेशेंट नेटवर्क समूह से जुड़े सदस्य पटेल पंडित ने कही। सबसे पहले उन्होंने स्कूली बच्चों को फाइलेरिया बीमारी कैसे होता है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। पटेल पंडित ने कहा कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर गंदगी में पनपते हैं। इसलिए इससे बचाव के लिए हम सभी को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। इसके अलावा हमें रात में सोने वक्त मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए। साथ ही लोगों को भी साफ-सफाई के लिए जागरूक करना होगा। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुखदेव प्रसाद ने भी बच्चों को फाइलेरिया बीमारी से बचाव की जानकारी दी। वहीं प्राचार्य दीपक कुमार ने भी बच्चों को फाइलेरिया से बचाव के लिए अपने पास पड़ोस की सफाई रखने की जानकारी दी। साथ बच्चों को अपने पड़ोसियों को भी जागरूक करने की बात कही। जागरुकता अभियान के दौरान 110 बच्चे उपस्थित रहे। इस मौके पर शिक्षिका सुनीता सिन्हा, राखी प्रिया और कोमल कुमारी समेत सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।