Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

डेंटल सर्जन डॉ. चंदन की सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट पुस्तक का विमोचन

डेंटल सर्जन डॉ. चंदन की सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट पुस्तक का विमोचन

केटी न्यूज/मुजफ्फरपुर

जीरोमाइल के निवासी और मुरादाबाद के कोठीवाल डेंटल कॉलेज के एमडीएस दूसरे वर्ष के छात्र डॉ. चंदन कुमार की दंत शल्य चिकित्सा पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट नामक पुस्तक में दंत चिकित्सक चंदन ने शल्य क्रिया के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए इसपर प्रकाश डाला है। दंत प्रत्यारोपण के दौरान मसूड़ों में जाने वाले रसायन और अन्य उपकरण के बारे में इस पुस्तक में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि सर्जरी के दौरान किए जाने ड्रिल के वक्त हड्डी और नसों को टूटने से बचाया जाए।

डेंटल सर्जन डॉ. चंदन की सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट पुस्तक का विमोचन

डीएवी पब्लिक स्कूल से की है प्रारंभिक पढ़ाई

डॉ. चंदन ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा रोड से की है। शुरू से पढ़ाई में मेधावी रहे चंदन को गाना गाने का भी शौक है। पढ़ाई दौरान वह स्कूल की कई सारी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर विजेता बन चुके हैं। चंदन की गायिकी उनके कॉलेज में भी मशहूर रही है। स्कूल के दिनों से ही वह देश प्रदेश के कई शहरों में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं। 

नौवीं में ही चिकित्सक बनने का बना लिया था मन

चंदन बताते हैं कि उनके पिता सत्यनारायण पासवान सरकारी इंजीनियर रहे हैं और भाई राजन कुमार भी इंजीनियर हैं, इसलिए शुरू में उन्हें भी इंजीनियरिंग करने की इच्छा थी। हालांकि, नौवीं कक्षा में बायलॉजी पढ़ने के बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का ठान लिया था। इसमें उनकी मां और भाजपा नेत्री ललिता देवी का पूरा सहयोग मिला। दसवीं के बाद उन्होंने दिल्ली और पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी की। 2015 में उन्होंने मेरठ के सुभारती डेंटल कॉलेज में दाखिला लिया और यहां से दंत चिकित्सक की पढ़ाई पूरी की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।