Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

जीवित पुत्रिका पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूरे दिन ध्वस्त रही ट्रैफिक व्यवस्था

जीवित पुत्रिका पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूरे दिन ध्वस्त रही ट्रैफिक व्यवस्था
जीउतिया व्रत के लिए गंगा घाट पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
जीवित पुत्रिका पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूरे दिन ध्वस्त रही ट्रैफिक व्यवस्था

- प्रशासन द्वारा की गई थी मजिस्ट्रेट तथा गोताखोरों की तैनाती

केटी न्यूज। बक्सर

रविवार को जीवित्पुत्रिका के मौके पर बक्सर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। सभी घाटों पर पूरे दिन व्रती महिलाओं के गंगा स्नान का ताता लगा रहा। दोपहर बाद से भीड़ और बढ़ गई थी शाम तक महिलाओं की भारी भीड़ के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर प्रमुख घाटों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई थी। सबसे अधिक भीड़ रामरेखा घाट पर देखने को मिली। इसके अलावा नाथ बाबा घाट, सतीघाट, जहाज घाट, सुमेश्वर स्थान घाट, गोला घाट सहित सभी गंगा घाटों पर पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर जीवित्पुत्रिका का कथा श्रवण किया। गंगा स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं के पहुंचने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने निजी वाहनों से पहुंची थी। प्रशासन द्वारा किला मैदान में वाहनों को पार्क करवाया गया था। वाहनों के अधिक संख्या के कारण किला मैदान पूरी तरह से भर गया था। गोलंबर से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पूरे दिन जाम लगा रहा। जिसे हटाने में प्रशासन को पूरे दिन भागदौड़ करनी पड़ी। इधर गंगा घाटों पर तैनात किए गए गोताखोर भी पूरे दिन मुस्तैद थे। लेकिन किसी भी गंगा घाट पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।