केटी न्यूज़/जौनपुर
जौनपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है।यहां विकास अधिकारी समेत चार आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया।यह पूरी घटना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की है।
महिला ने आरोप लगाया है की उसके पति ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाने की भी कोशिश की। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले प्यार में फंसाया फिर उसने शादी करके मकान, जमीन अपने और अपने भाई के नाम करवा लिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पहले शाहगंज पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने महिला की कोई मदद नहीं की। पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय थाने के अंदर पीड़िता को आरोपियों से 1.5 लाख रुपये में जबरन सुलहनामा लिखाकर मामले को दबाने की कोशिश की।
इसके बाद पीड़िता ने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो एसपी ने फटकार लगाई और शाहगंज कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद शाहगंज कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज किया

और पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।प्रदीप सोनी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।