Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम में कृषकों को मिलेट्स फसलों को अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत मऊ में जनपद स्तरीय मिलेट्स (श्री अन्न) रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम तथा किसान दिवस का आयोजन कृषि विभाग मऊ द्वारा नगर पालिका कम्युनिटी हाल बकवल में किया गया।

मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम में कृषकों को मिलेट्स फसलों को अपनाने की अपील

केटी न्यूज / मऊ

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत मऊ में जनपद स्तरीय मिलेट्स (श्री अन्न) रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम तथा किसान दिवस का आयोजन कृषि विभाग मऊ द्वारा नगर पालिका कम्युनिटी हाल बकवल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और किसान नेता ने दीप जलाकर किया।

उद्घाटन के बाद राकेश सिंह ने कम्युनिटी हाल के प्रांगण में लगाए गए मिलेट्स उत्पादों के रेसिपी स्टालों का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी खेती में मिलेट्स फसलों को शामिल करें, क्योंकि इन फसलों में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने खाद की किल्लत दूर करने और किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। राकेश सिंह ने यह भी कहा कि बिजली की आपूर्ति रात के बजाय दिन में की जाए ताकि किसानों को गेहूं की फसल की बुवाई में कोई कठिनाई न हो।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में चल रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्टर विनीता सिंह, हिमांशु राय (कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी), सोम प्रकाश गुप्ता (जिला कृषि अधिकारी), रमेश कुमार गुप्ता (जिला प्रबंधक पीसीएफ), और जगदीश प्रसाद वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।