Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज
Keshav Times

वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश घायल बाइक, दो तमंचा ,कारतूस, सहित कैश बरामद

भीटी स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बीती रात्रि लगभग ढाई बजे स्वाट टीम, एसओजी और थाना कोपागंज एवं कोतवाली पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बिहार निवासी दो बदमाश घायल हो गए।

वाहनों की  चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश घायल  बाइक, दो तमंचा  ,कारतूस, सहित कैश बरामद
केटी न्यूज़, मऊ ।  नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बीती रात्रि लगभग ढाई बजे स्वाट टीम, एसओजी और थाना कोपागंज एवं कोतवाली पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बिहार निवासी दो बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास बीती रात्रि स्वाट टीम कोपागंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा और नगर कोतवाली थानाध्यक्ष शैलेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान बलिया की तरफ से आ रहे दो पहिया वाहन पर सवार बैग लेकर दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तीन टीमों द्वारा बदमाशों पर भी फायरिंग की गई जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान बिहार राज्य के कटिहार के थाना कोढा के नया टोला जुराबगंज निवासी 28 वर्षीय तरुण कुमार यादव पुत्र संजय यादव और 45 वर्षीय दीपक यादव पुत्र महेश यादव के रूप में हुई। दोनों जनपद में चार घटनाओं में शामिल रहे हैं। बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल दो तमंचा दो कारतूस और बैग में रखे कुल 80 हजार रूपये नकदी सहित चेकबुक और पासबुक बरामद किए गए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।