Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मऊ: बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

मऊ जिले के मुख्यालय स्थित बलिया मोड़ के पास राजमार्ग संख्या 34 (मऊ-बलिया मार्ग) पर सोमवार की रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। हादसा रोज गार्डेन के पास हुआ।

मऊ: बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/मऊ

मऊ जिले के मुख्यालय स्थित बलिया मोड़ के पास राजमार्ग संख्या 34 (मऊ-बलिया मार्ग) पर सोमवार की रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। हादसा रोज गार्डेन के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, हलधरपुर थाने के गोनईपुर गांव निवासी अमित यादव (25) और राकेश यादव (19) भुजौटी स्थित एक मैरिज हॉल में किसी निमंत्रण में शामिल होने के बाद रात लगभग 9:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रोज गार्डेन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में दोनों के सिर, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अमित यादव के पिता रविंद्र यादव की भी पांच साल पहले रतनपुरा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अमित का छह साल पहले विवाह हुआ था, और उसके एक बेटी और एक बेटा है। वहीं, मृतक राकेश का विवाह अभी नहीं हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है, और हादसे को लेकर इलाके में गहरी चिंता और दुख का माहौल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।