Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर की हत्या

बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर की हत्या

बच्चों की स्कूल फीस जमाकर के जा रहे थे घर

केटीन्यूज/गाजीपुर

नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला पुलिया के पास बुधवार को बुलेट सवार सपा नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बच्चों का फीस जमा करने के लिए सेंट जांस स्कूल गए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर शादियाबाद चौराहे

बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर की हत्या

पहुंचे और जाम लगा दिए। इसके कुछ देर बाद शव लेकर रामपुर बंतरा तिराहा पर पहुंचकर शव जाम लगाकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाने- बुझाने में जुटी रही, लेकिन मांग को लेकर धरना जारी है।

बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर की हत्या

 

इलाके के अतसुआ निवासी अमलधारी यादव (40) परिवार के साथ शहर के भुतहियाटांड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह सुबह बच्चों का फीस जमा करने के लिए सेंटजांस स्कूल गए थे। वहां से वह बुलेट से अतरसुआंं स्थित घर जा रहे थे। अभी वह कुसम्ही कला गांव के पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो

बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर की हत्या

गए। इधर आस-पास के लोग गोली की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अमलधारी यादव को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए, जहां से चिकित्सकों ने सैदपुर सीएचसी रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। 

बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर की हत्या

औड़िहार पहुंचते ही अमलधारी यादव की मौत हो गई। परिजन एवं ग्रामीण शव लेकर शादियाबाद थाने पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस काफी समझाने के साथ शव को कब्जे में लेने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव लेकर ग्रामीण रामपुर बंतरा तिराहे के पास पहुंचे और वाराणसी- गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। साथ ही आरोपियों को दबोचने की मांग पर अड़ गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।