Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

टायर फटते ही एन एच की बाउंड्री से टकराईं ट्रक चालक कूदकर हुआ फरार,खलासी घायल

टायर फटते ही एन एच की बाउंड्री से टकराईं ट्रक चालक कूदकर हुआ फरार,खलासी घायल

केटीन्यूज/चंदौली

कस्बा पुलिस चौकी के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात तेज़ रफ़्तार ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर लगी रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर बीचों बीच फंस गयी। घटना में चालक मौके से कूद कर फरार हो गया,वहीं ट्रक में बैठा खलासी गभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर  कुछ घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया।

टायर फटते ही एन एच की बाउंड्री से टकराईं ट्रक चालक कूदकर हुआ फरार,खलासी घायल

सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है। विदित हो कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक आलू लादकर मुगलसराय की तरफ से बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह नगर के पुलिस चौकी के समीप पहुंचा कि अचानक उसका टायर ब्लास्ट हो गया, और अनियंत्रित हो कर हाईवे पर बनी सीमेंट की रेलिंग से टकरा गई।

टायर फटते ही एन एच की बाउंड्री से टकराईं ट्रक चालक कूदकर हुआ फरार,खलासी घायल

घटना में हाईवे की रेलिंग पूरी तरह से धराशायी हो गई।वहीं ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत सदर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि

टायर फटते ही एन एच की बाउंड्री से टकराईं ट्रक चालक कूदकर हुआ फरार,खलासी घायल

ट्रक का टायर ब्लास्ट हो जाने से ट्रक अनियंत्रित हो कर रेलिंग से टकरा गई है, जिसमे खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. रेस्क्यू कर ट्रक को हटाया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।