Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

पत्नी ने घर छोड़ा तो पति ने पुत्र के साथ लगा दी कुएं में छलांग

पत्नी ने घर छोड़ा तो पति ने पुत्र के साथ लगा दी कुएं में छलांग

पुलिस ने बरामद किया पति का शव, बेटे की तलाश जारी 

केटी न्यूज/चंदौली

पत्नी ने घर छोड़ा तो पति ने पुत्र के साथ लगा दी कुएं में छलांग

कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी युवक अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ सोमवार की दोपहर गांव के बाहर कुएं में कूद गया। इससे गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिता का शव बरामद कर लिया। गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे बालक का पता लगाया जा रहा है।

पत्नी ने घर छोड़ा तो पति ने पुत्र के साथ लगा दी कुएं में छलांग

विदित हो कि बिशुनपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह (35 वर्ष) की पत्नी दो साल पहले ही पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी‌। वह अपनी मां व चार साल के पुत्र प्रवल सिंह के साथ घर में रहता था। सोमवार की दोपहर अचानक पुत्र को लेकर कुएं पर पहुंचा और छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो हो-हल्ला मचाया। कुएं के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

पत्नी ने घर छोड़ा तो पति ने पुत्र के साथ लगा दी कुएं में छलांग

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आशुतोष का शव बरामद कर लिया। वहीं बालक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। पुलिस के अनुसार पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से आशुतोष मानसिक तौर पर काफी परेशान था। इनदिनों नशे का आदी हो गया था। आशुतोष के पिता सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।मां को पेंशन मिलती थी। उससे ही घर- परिवार चल रहा था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।