Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा

चौसा बाजार में विकास कार्य के दौरान बरती गई सावधानी की कमी ने सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई के दौरान रविवार की सुबह बिजली का एक जर्जर लोहे का पोल अचानक धराशायी हो गया। पोल गिरते ही उससे जुड़ा बिजली का केबल खिंचकर टूट गया और आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा

__ जर्जर बिजली पोल गिरने से टूटा केबल, दस घंटे से अधिक समय तक ठप रही आपूर्ति; पेयजल संकट से लेकर कारोबार तक प्रभावित

केटी न्यूज/बक्सर।

चौसा बाजार में विकास कार्य के दौरान बरती गई सावधानी की कमी ने सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई के दौरान रविवार की सुबह बिजली का एक जर्जर लोहे का पोल अचानक धराशायी हो गया। पोल गिरते ही उससे जुड़ा बिजली का केबल खिंचकर टूट गया और आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके बाद चौसा बाजार समेत आसपास के इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। दस घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक मुश्किल पेयजल को लेकर हुई।जानकारी के अनुसार, चौसा बाजार में नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। रविवार की सुबह जेसीबी से खुदाई के दौरान सड़क किनारे लगा पुराना और जर्जर बिजली का पोल अचानक गिर पड़ा।

नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा

पोल के गिरने से बिजली का केबल टूटकर नीचे लटकने लगा। घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से बाजार के दुकानदारों और स्थानीय उपभोक्ताओं में अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी।सूचना मिलते ही विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने की तैयारी शुरू की। हालांकि, पोल बदलने और टूटे केबल को दुरुस्त करने में समय लगने के कारण लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। विभाग की ओर से नए पोल की व्यवस्था कर उसे स्थापित करने का काम शुरू किया गया। इसके बाद केबल जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद की जा रही है।

नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा

__ पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

लंबे समय तक बिजली गुल रहने का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। घरों में मोटर और अन्य बिजली उपकरण बंद रहने से पानी की किल्लत हो गई। खासकर उन परिवारों को अधिक परेशानी हुई, जो पानी के लिए बिजली से चलने वाले मोटर पर निर्भर हैं। वहीं, बाजार के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। बिजली से संचालित उपकरणों के बंद रहने से कई व्यावसायिक गतिविधियां ठप रहीं।

नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा

__ जर्जर पोलों की स्थिति पर उठे सवाल

नाला निर्माण के दौरान पोल गिरने की घटना ने क्षेत्र में लगे पुराने बिजली पोलों की स्थिति और निर्माण कार्य के दौरान विभागीय समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जर्जर पोलों की पहले से पहचान कर जरूरी कार्रवाई की जाती तो इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता था।इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि खुदाई के दौरान जर्जर पोल गिरने से केबल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई। विभागीय कर्मी नया पोल स्थापित करने और केबल जोड़ने में जुटे हैं। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।