Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत
Keshav Times

15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

मठिला गांव के कटरा स्थित ज्वेलर्स दुकान से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपित के खिलाफ रविवार को कोरानसराय पुलिस ने उसके घर पर ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चस्पा किया।

15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

__ मठिला के कटरा स्थित आभूषण दुकान में हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुई थी दो वांछितों की पहचान; एक छत्तीसगढ़ की जेल में बंद, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव।

मठिला गांव के कटरा स्थित ज्वेलर्स दुकान से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपित के खिलाफ रविवार को कोरानसराय पुलिस ने उसके घर पर ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने मुनादी कर न्यायालय की ओर से जारी इश्तेहार की जानकारी सार्वजनिक की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

दरअसल, मठिला गांव के कटरा में स्थित ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने 17 अगस्त 2025 की रात निशाना बनाया था। सुनियोजित तरीके से पहुंचे चोरों ने पहले दुकान के मुख्य गेट और शटर का लॉक तोड़ा। इसके बाद अंदर घुसकर आलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी सामने आई तो इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई थी।

15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, दो आरोपित हुए चिह्नित

चोरी की वारदात के दौरान अपराधियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि, घटना से जुड़ी तस्वीरें कैमरे में कैद हो चुकी थीं। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया, जिसके बाद दो वांछित आरोपितों की पहचान की गई। इनमें सूर्यपुरा थाना क्षेत्र का शंकर नोनिया शामिल है, जो फिलहाल छत्तीसगढ़ की एक जेल में बंद बताया जा रहा है।वहीं, दूसरे आरोपित की पहचान विधायक उर्फ मिथिलेश सिंह, पिता स्वर्गीय सिपाही सिंह, निवासी ढूंढनडीह, थाना सूर्यपुरा, जिला रोहतास के रूप में हुई है। इसी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने उसके घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया।

15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

__ दुकानदार को लगा था 15 लाख का झटका

इस चोरी की वारदात में पीड़ित दुकान मालिक विकास कुमार सोनी मूल रूप से रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ गांव के निवासी हैं। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।कोरानसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में चिह्नित वांछित आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।