Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से युवती के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लगातार तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आखिरकार युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया है।

दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में

__ कृष्णाब्रह्म पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर दोनों को किया बरामद, अपहरण कांड में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से युवती के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लगातार तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आखिरकार युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया है। दोनों की बरामदगी के बाद पुलिस ने रविवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसके पिता ने कृष्णाब्रह्म थाने में एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 137/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी थी। स्थानीय स्तर पर संभावित ठिकानों की छानबीन के साथ पुलिस की टीम लगातार उसके बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को युवती के दिल्ली में होने का अहम सुराग मिला। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और वहां से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से नामजद आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया।इस संबंध में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अपहरण मामले में बरामद युवती और हिरासत में लिए गए युवक को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपहरण के मामले में जांच को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।