Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत

रबी की खेती का समय नजदीक आते ही कृषि विभाग ने किसानों के बीच बीज वितरण की व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शालिग्राम सिंह ने चौसा प्रखंड कृषि विभाग पहुंचकर दलहनी फसलों के बीज वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभाग में उपलब्ध बीजों की मात्रा, वितरण प्रक्रिया और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत

__ चना, मसूर और मटर के बीजों की उपलब्धता व वितरण का लिया जायजा, कर्मियों को पारदर्शिता और किसानों को सुविधा देने का निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर। 

रबी की खेती का समय नजदीक आते ही कृषि विभाग ने किसानों के बीच बीज वितरण की व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शालिग्राम सिंह ने चौसा प्रखंड कृषि विभाग पहुंचकर दलहनी फसलों के बीज वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभाग में उपलब्ध बीजों की मात्रा, वितरण प्रक्रिया और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने चना, मसूर और मटर के बीजों की उपलब्धता तथा उनके वितरण से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से यह भी जानकारी ली कि अब तक कितने किसानों के बीच बीज वितरित किए गए हैं और वितरण की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित की जा रही है। अधिकारियों ने व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत

मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक रणधीर कुमार, कृषि समन्वयक शशिभूषण सिंह और संतोष प्रियदर्शी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि चौसा प्रखंड में रबी सीजन के लिए दलहनी फसलों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें चना, मसूर और मटर शामिल हैं। विभाग की ओर से किसानों को इन बीजों का वितरण किया जा रहा है, ताकि बुआई के निर्धारित समय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने विभागीय कर्मियों से वितरण व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने की अपेक्षा की। उन्होंने किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए बीज वास्तविक जरूरतमंद किसानों तक समय पर पहुंचें और रबी की खेती प्रभावित न हो।

किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।