Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार

रेलवे की सीट को शराब छिपाने का ठिकाना बनाकर तस्करी करने का नया तरीका भी तस्करों को पुलिस की नजरों से बचा नहीं सका। ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार

ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार

__ ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ी 20.25 लीटर विदेशी शराब, सीट के भीतर छिपाकर ले जा रहे थे 27 बोतलें

केटी न्यूज/बक्सर।

रेलवे की सीट को शराब छिपाने का ठिकाना बनाकर तस्करी करने का नया तरीका भी तस्करों को पुलिस की नजरों से बचा नहीं सका। ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8 पीएम ब्रांड की 27 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 20.25 लीटर और अनुमानित कीमत 12,690 रुपये बताई गई है।कार्रवाई शनिवार की सुबह बक्सर और डुमरांव रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 63230 डाउन में की गई। विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में जांच अभियान शुरू किया।

ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार

सुबह करीब 7:42 बजे जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर पैसेंजर ट्रेन की सीट के अंदर छिपाकर रखी गई शराब की बोतलें बरामद हुईं। सीट के भीतर शराब छिपाकर ले जाने का यह तरीका जांच टीम के सामने तस्करी के नए हथकंडे को उजागर करता है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला, देदौर निवासी जयप्रकाश राय (35) और सोनू राय (25) के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि ट्रेनों के माध्यम से शराब की अवैध ढुलाई रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे मार्ग से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के अलावा उप निरीक्षक बीएस ओझा, सहायक उप निरीक्षक उमेश राय, सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश राम और कांस्टेबल एसएनएस यादव शामिल रहे।

ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।