Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

शादी से दुल्हन का इंकार: इटाढ़ी से बिहियां गई बरात लौटी वापस, दुल्हन को नचाने के जिद्द पर थे लड़के के घर वाले

शादी से दुल्हन का इंकार: इटाढ़ी से बिहियां गई बरात लौटी वापस, दुल्हन को नचाने  के जिद्द पर थे लड़के के घर वाले

केटी न्यूज/ बक्सर/भोजपुर 

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से भोजपुर जिले के बिहियां गई बरात वैरन वापस आ गई। जिसका कारण था लड़के के घर वालों द्वारा दुल्हन को स्टेज पर नाचने की ज़िद। जिसे लड़की ने मना कर दिया। जिसके बाद बराती व घराती पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में कई महिलाएं घायल हो गयी। अचानक मारपीट होते देख गांव से बरात में शामिल होने आए लोग सकते में आ गए। वहीं बरात में भदड़ मच गई। वहीं दूसरी ओर दुल्हन ने फेरे से लेने से मना कर दिया। जिसके बाद बराती पक्ष के द्वारा मान-मनौवल शुरू हुआ।

शादी से दुल्हन का इंकार: इटाढ़ी से बिहियां गई बरात लौटी वापस, दुल्हन को नचाने  के जिद्द पर थे लड़के के घर वाले

परन्तु न तो शादी के लिए लड़की तैयार हुई और ना ही घराती पक्ष के लोग। अगले दिन भी बातचीत होती रही परन्तु लड़की शादी के तैयार नहीं हुई। दूल्हे पक्ष के लोग दिल्ली में रहते हैं। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। सब कुछ ठीक ठाक और खुशी के साथ चल रहा था। जहां दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। उन लोगों की ओर से दुल्हन के साथ डांस करने की इच्छा जताई गयी।

शादी से दुल्हन का इंकार: इटाढ़ी से बिहियां गई बरात लौटी वापस, दुल्हन को नचाने  के जिद्द पर थे लड़के के घर वाले

उसके लिए दुल्हन पर डांस करने का दबाव दिया जा रहा था। उसी समय दूल्हे के एक दोस्त ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। यह बात दुल्हन और उसके घरवालों को पसंद नहीं आयी। उसके बाद दुल्हन पक्ष द्वारा उसका विरोध किया गया। उसे लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। स्थिति ऐसी हो गयी कि गांव वालों के द्वारा पुलिस बुलानी पड़ गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उदयभान सिंह लोगों को शांत कराया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।