Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का नुआंव गांव में सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति की चर्चा है। पीड़ित मुकेश कुमार ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल

__ बड़का नुआंव में मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत; पुरानी रंजिश को बताया विवाद का कारण

केटी न्यूज/चौसा : 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का नुआंव गांव में सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति की चर्चा है। पीड़ित मुकेश कुमार ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, सोमवार को वह घर के समीप स्थित सरकारी नल पर पानी भरने के दौरान ब्रश कर रहा था। इसी बीच गांव के रंजीत कुमार, भोला गोंड, अनीता देवी और प्रतिमा कुमारी वहां पहुंच गए। आरोप है कि कहासुनी के बाद रंजीत कुमार ने हाथ में लिए फाइटर और डंडे से मुकेश कुमार के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। मुकेश कुमार का कहना है कि शोर सुनकर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से भागने लगे।

सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल

इसी दौरान उसकी जेब से 11 हजार रुपये निकाल लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जाते समय आरोपितों ने मामला दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल मुकेश कुमार ने सदर अस्पताल बक्सर पहुंचकर इलाज कराया। उसने अपने आवेदन में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। गांव में छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने से लोगों के बीच आपसी सौहार्द प्रभावित होने की चिंता भी जताई जा रही है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।