चौसा में छह वर्षीय मासूम से घिनौनी हरकत, आरोपी किशोर फरार, पुलिस जांच तेज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने घिनौनी हरकत की है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद न केवल गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

चौसा में छह वर्षीय मासूम से घिनौनी हरकत, आरोपी किशोर फरार, पुलिस जांच तेज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने घिनौनी हरकत की है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद न केवल गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज व जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है और विस्तृत मेडिकल जांच के लिए विशेषज्ञ टीम गठित की गई है।परिजनों के मुताबिक, आरोपी किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया है।

बच्ची के घर लौटकर परिजनों को जानकारी देने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की है।यह घटना समाज को बच्चों की सुरक्षा के प्रति और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता का संकेत देती है।