Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

पिकअप में तहखाना बना हो रही थी शराब की तस्करी, उत्पाद विभाग ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

चौसा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप पर लदी अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया है।

पिकअप में तहखाना बना हो रही थी शराब की तस्करी, उत्पाद विभाग ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज/चौसा

चौसा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप पर लदी अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। शराब की उक्त खेप को पिकअप में स्पेशल तहखाना बनाकर छिपाया गया था, जिसे गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम स्कैनर के सहारे पकड़ने में सफल रही।

पिकअप में तहखाना बना हो रही थी शराब की तस्करी, उत्पाद विभाग ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की पुलिस ने वेल्डिंग मशीन से तहखाने को काट उसमें से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। वही, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।उत्पाद निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि पिकअप में 30 पेटी 180 एमएल की अंग्रेजी शराब कुल 345.240 लीटर शराब बरामद की गई है। पकड़ा चालक रोहतास जिले के कोचस थाने के लकड़ी गांव निवासी हरेंद्र चौधरी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। और शराब व पिकअप को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।