Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

धनसोई में कपड़े की दुकान में भीषण चोरी, चोरों ने उड़ाए नगद समेत लाखों के सामान

धनसोई थाना क्षेत्र में कर्मा गेट के स्थित एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़ अज्ञात चोरों ने नगद समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया हैं।

धनसोई में कपड़े की दुकान में भीषण चोरी, चोरों ने उड़ाए नगद समेत लाखों के सामान
Crime

धनसोई में कपड़े की दुकान में भीषण चोरी, चोरों ने उड़ाए नगद समेत लाखों के सामान

केटी न्यूज/धनसोई

धनसोई थाना क्षेत्र में कर्मा गेट के स्थित एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़ अज्ञात चोरों ने नगद समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया हैं। सुबह में जब ग्रामीणों ने टूटा शटर देखा तो चोरी की बात की जानकारी हो पाई तथा ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। जानकारी मिलते ही दुकानदार तत्काल अपनी दुकान के पास पहुंचा तथा शटर की हालत देख हतप्रभ रह गया। उसने पुलिस को घटना से अवगत कराया, जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। चोरी की यह वारदात सोमवार देर रात की है।

धनसोई में कपड़े की दुकान में भीषण चोरी, चोरों ने उड़ाए नगद समेत लाखों के सामान

मिली जानकारी के अनुसार कर्मा निवासी संजय सिंह कुशवाहा सोमवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात कुछ अज्ञात चोर शटर तोड़ दुकान में घुस गए। चोरों ने कपड़े का गट्ठर और रेक में रखे कीमती कपड़े व दराज में रखे दस हजार रूपए नगद लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह तब मिली, जब कुछ लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तथा इसकी सूचना दुकानदार को दी।

धनसोई में कपड़े की दुकान में भीषण चोरी, चोरों ने उड़ाए नगद समेत लाखों के सामान

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरी की इस घटना में नगद दस हजार रूपए समेत लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान चोर उड़ा ले गए हैं। जबकि, ग्रामीणों ने बताया इस इलाके में पहले भी कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन, अभी तक पुलिस किसी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है। चोरी की इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हैं। व्यवसायियों ने सुरक्षा व रात्रि गश्त को लेकर आवाज उठाई हैं।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया कि आवेदन मिला है, प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।