Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत
Keshav Times

गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत

सिकरौल थाना क्षेत्र के भदार गांव में गुरुवार को खेत में गेहूं की बोआई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की जान चली गई। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भदार गांव निवासी योगेंद्र सिंह यादव के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत

__ भदार गांव में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, पिता ने ट्रैक्टर मालिक और चालक पर लगाया हत्या का आरोप

केटी न्यूज/नावानगर

सिकरौल थाना क्षेत्र के भदार गांव में गुरुवार को खेत में गेहूं की बोआई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की जान चली गई। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भदार गांव निवासी योगेंद्र सिंह यादव के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार, भदार गांव के आथर मौजा स्थित रविंद्र सिंह उर्फ बेदी सिंह के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की बोआई का काम चल रहा था। इसी दौरान आयुष कुमार भी ट्रैक्टर पर सवार था। बताया जाता है कि खेत में काम के दौरान वह अचानक ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ

गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत

गया। हादसा इतना गंभीर था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सिकरौल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत

__ पिता ने जताई हत्या की आशंकाः

इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतक के पिता योगेंद्र सिंह यादव ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए ट्रैक्टर मालिक और चालक पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है।

गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत

हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि रोटावेटर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।