Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

महरौरा तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

महरौरा तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

ब्रेकिंग

केटी न्यूज/ डुमरांव

सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के महरौरा शिव मंदिर तालाब में नहाने के दौरान 15 वर्षीय एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। तालाब के आसपास मौजूद ग्रामीण गोताखोरों ने आनन फानन में उसकी तलाश शुरू की और थोड़ी देर में ही उसे बाहर निकाल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान स्थानीय गांव के दीनू  राय की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह में अपने कुछ दोस्तों के साथ महरौरा शिव मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान ही वह डूबने लगी। उसके साथ नहा रही लड़कियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लड़कियों नहीं शोर गुल मचा आसपास में मौजूद गोताखोरों को ईसकी जानकारी दी। करीब चार-पांच विभाग उसे बचाने के लिए तत्काल तालाब में उतरे और थोड़ी देर में ही से बाहर भी निकाल लिया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसकी मौत पर परिवार के लोग बिलख पडे। तालाब पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।