Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

कांव नदी में किशोर के डूबने की आशंका, खोजबीन जारी

कांव नदी में किशोर के डूबने की आशंका, खोजबीन जारी

केटी न्यूज/नावानगर 

नावानगर थाना क्षेत्र के कांव नदी में एक किशोर के डूबने की आशंका हुई है। जिसकी खोजबीन रविवार की देर शाम तक जारी है। बताया जाता है कि स्थानीय गांव निवासी नियामत अंसारी उर्फ लाली अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र शहजाद अंसारी सुबह से घर से लापता हो गया था। जिसका परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। इसी दौरान किसी को किशोर का चप्पल नावानगर के समीप स्थित कांव नदी के किनारे होने की जानकारी परिजनों को दिया। परिजन चप्पल देखकर पहचान कर लिये। साथ ही परिजनों ने डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दिये। सूचना पर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय व सीओ अजीत कुमार द्वारा स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में काफी खोजबीन कराया गया। घंटों खोजबीन के बाद भी देर शाम तक शव नहीं मिला था। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि कही जाते वक्त चप्पल खुल गया होगा। रात होने के चलते खोजबीन में काफी दिक्कत हो रहा है। सुबह फिर से खोज कराई जाएगी। वही परिजन किसी अनहोनी को लेकर काफी परेशान है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।