आग ने छीना गरीब परिवार का सहारा, पांच बकरियों की मौत, नकदी व जरूरी कागजात राख

राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत के गैधरा गांव में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की इस घटना में जहां पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, वहीं घर में रखा नगद, अनाज, भूसा, साइकिलें और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी राख हो गए।

आग ने छीना गरीब परिवार का सहारा, पांच बकरियों की मौत, नकदी व जरूरी कागजात राख

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत के गैधरा गांव में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की इस घटना में जहां पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, वहीं घर में रखा नगद, अनाज, भूसा, साइकिलें और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।जानकारी के अनुसार गैधरा गांव निवासी राधेश्याम राम के घर में दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। उस समय भीषण गर्मी के कारण परिवार के सदस्य घर के भीतर आराम कर रहे थे।

अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग बाहर निकले और शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घर में बंधी पांच बकरियां आग की चपेट में आकर मर गईं, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं।पीड़ित परिवार के अनुसार आग में लगभग 20 हजार रुपये नकद, खाने के लिए रखा गया अनाज, दो साइकिलें, पशुओं का चारा एवं भूसा पूरी तरह जल गया।

इसके अलावा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात भी नष्ट हो गए, जिससे परिवार की परेशानियां और बढ़ गई हैं।घटना के बाद गांव में संवेदना का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल क्षति का आकलन कराने तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह नुकसान किसी बड़े संकट से कम नहीं है।