Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

केसठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से हुई पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को केसठ प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

केसठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से हुई पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

केसठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से हुई पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

केटी न्यूज/केसठ।

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को केसठ प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।अहले सुबह से ही स्थानीय देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। हाथों में पूजा की थाली, जल, बेलपत्र और पुष्प लिए महिला-पुरुष भक्त कतारबद्ध होकर मां के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। श्रद्धालुओं के 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

केसठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से हुई पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

वहीं संध्या काल में सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। शंख, घंटे और घड़ियाल की गूंज के बीच हुई भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

केसठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से हुई पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।