Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

- नर्वदेश्वरनाथ शिव मंदिर के समीप आयोजित हुआ था भजन संध्या, देर रात झूमते रहे श्रद्धालु व श्रोता

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय प्रखंड के लाखनडिहरा गांव के बाबा नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर के समीप भक्ति जागरण एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक भक्ति गीतों की धूम पर श्रोता झूमते रहे। इस दौरान श्रोताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रोता तालियां बजा उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे।

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

कार्यक्रम में सभी कलाकारों को आयोजन मंडल के अध्यक्ष विजयकांत दुबे ने अंग वस्त्र व पुष्प माला देकर सम्मानित किया। इस दौरान भगवान शिव व माता पार्वती के सभी रूपों का जयकारा से पूरा इलाका गुंजयमान रहा। कार्यक्रम की प्रस्तुति भोजपुरी गायक पंकज दुबे ने सरस्वती वंदना के बाद भगवान शिव की स्तुति कर शुभारंभ किया।

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

इस दौरान चारों दिशा में शिव, शोहरत में शिव, कण-कण में शिव, पल-पल में शिव की प्रस्तुति कर श्रोताओं के मन मोह लिया। गायक विवेक सम्राट ने मैया के चुनरी से भाग्य जगावल जाला की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजायी।

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

गायक प्रदीप अनुरागी ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है के गीतों पर श्रोता भावविभोर हो उठे। गायक अभिषेक मिश्रा, निक्की राज, नितेश सिंह और मुकुल सिंह ने भक्ति गीत पेश किये। इनकी सुंदर प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की। 

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

इस आयोजन को सफल बनाने में लाखनडिहरा के ग्रामीणों खासकर युवाओं ने सराहनीय भूमिका निभाई थी। ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे थे। आयोजक विजयकांत दूबे ने कहा कि यह आयोजन गांव को एकसूत्र मेें बांधने के उदेश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि गीत संगीत व भजन समाज को एकजुट करने के माध्यम है।

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम का संचालन रितिक रोशन सिंह व मनीष उपाध्याय ने किया। देर रात तक श्रोता भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे। इस दौरान शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

लाखनडिहरा में भक्ति गीतों का जमां महफिल, कलाकारों ने बिखेरा जलवा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।