Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिलेभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्योहार

छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिलेभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्योहार

- उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया होली महापर्व, सबों ने एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

केटी न्यूज/बक्सर/डुमरांव 

छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिलेभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्योहार

उत्साह, उमंग और रंगों का त्योहार होली अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को अहले सुबह से ही बच्चों, युवकों की टोलियां रंगों से होली खेलने के लिए निकल पड़े और एक दूसरे के घर जाकर रंग डालकर होली पर्व का आनंद लिया और हुडदंग मचाया। गांव में ढोलकों व झाल की थाप पर युवक नाचते-झूमते दिखें। लोग रंग-गुलाल से सराबोर नजर आए। लोग जगह-जगह टोली बनाकर रंग-गुलाल लगाते होली के गीतों पर झूमते-गाते नजर आते रहे।

छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिलेभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्योहार

जिला मुख्यालय व डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा झाल-ढोल के साथ गीत प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों में जमकर आनंद उठाया। दिनभर होली की धूम रही। गली-मुहल्ले में युवाओं की टोली एक-दूसरे को अपनों से रंग में रंगने की कोशिश करते रहे। होली के दिन सुबह से ही रंगों की बौछर शुरू हुई।

छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिलेभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्योहार

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया होली की मस्ती भी परवान चढ़ती गयी। रंगों के बौछार से लोगों के साथ सड़क भी रंगीन हो गयी। शाम के समय लोगों ने नये वस्त्र पहन एक-दूसरे के घर जाकर होली कि शुभकामनाएं दी और छोटो ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। कई जगहों पर युवाओं की टोलियाे समूह में घुम घुमकर होली की बधाई देती नजर आई। बक्सर में होली का उत्साह देखते ही बन रहा था।

छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिलेभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्योहार

वही डुमरांव में भी कुछ ऐसा ही नजारा था। शहर के बांके बिहारी मंदिर, काली मंदिर, भगवती मंदिर, डुमरेजनी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना शाम के समय करने के साथ अबीर-गुलाल रख मत्था टेका। वहीं दूसरी ओर विधि-व्यवस्था को लेकर जिलेभर की पुलिस भी सड़को पर मुस्तैद दिखी।

छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिलेभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्योहार

जगह-जगह पुलिस के जवान भी डटे रहे। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। इस दौरान बक्सर में जहां रात में दो युवको की हत्या तथा दिन में मझरियां के दो युवकों के डूबने से मौत की घटना से माहौल गमगीन हो गया था। लेकिन इसके अलावे जिलेभर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।