Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद

तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद कर दिया है।पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद
Internet Closed

केटी न्यूज़/छपरा

आज सुबह मुफस्सिल थाना के तेलपा भिखारी चौक के पास फायरिंग हुई। इसमें मारे गए युवक की पहचान चंदन राय के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान गुड्डू राय, मनोज राय के रूप में हुई है। घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में हो रहा है। दो घायलों में से एक के कोमा में चले जाने की बात बताई जा रही है।मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कल वोटिंग के दौरान बीजेपी और आरजेडी समर्थकों में झड़प हुई थी। आज उसी की प्रतिक्रिया में फायरिंग हुई है।हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। लोग दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर रहे हैं।कल रोहिणी आचार्य के बूथ संख्या 318-319 पर आने पर चुनाव के दौरान तनाव बढ़ा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई थी।

दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद

तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद कर दिया है।पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।एसपी गौरव मंगला ने खुद मार्चा संभाल रखा है।नगर थाने में गोलीबारी और हत्या को लेकर पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया है।घटनास्थल पर अभी CISF, CRPF, RAF के साथ ही जिला पुलिस के जवान तैनात हैं।फिलहाल स्थिति नॉर्मल है।

दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद

मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए । कुछ लोग हैं जो हार के डर से ये सब कर रहे हैं।वहीं रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए।वहीं भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि चुनाव को डिस्टर्ब करने की कोशिश की गई है। राजद वाले सोमवार से ही छपरा की घटना की भूमिका बना रहे थे। राजद और उसके सहयोगियों ने हंगामा और उत्पात मचाया।

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।