Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था
Keshav Times

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

राजपुर थाना क्षेत्र के संगरांव गांव में मुर्गी फार्म हाउस की आड़ में अवैध हथियार रखने और शराब का कारोबार करने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर पुलिस ने फार्म हाउस पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 16.20 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

__ संगरांव गांव में राजपुर पुलिस की छापेमारी, .315 बोर का देशी कट्टा और 16.20 लीटर विदेशी शराब बरामद

केटी न्यूज/बक्सर।

राजपुर थाना क्षेत्र के संगरांव गांव में मुर्गी फार्म हाउस की आड़ में अवैध हथियार रखने और शराब का कारोबार करने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर पुलिस ने फार्म हाउस पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 16.20 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियार और शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, संगरांव गांव स्थित एक मुर्गी फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने फार्म हाउस की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के क्रम में वहां मौजूद एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। उसकी पहचान संगरांव गांव निवासी हंसराज सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रामाश्रय सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से .315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से 16.20 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई। एक ही जगह से अवैध हथियार और शराब की बरामदगी ने पुलिस को भी मामले की गहन जांच के लिए प्रेरित किया है।

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इस संबंध में थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट तथा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और शराब के कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं। साथ ही फार्म हाउस की भूमिका और वहां होने वाली गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।