Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज

शहर की प्रमुख व्यावसायिक मंडी गोला रोड में रोशनी का इंतजाम नगर परिषद के दावों की पोल खोल रहा है। दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व गुजर गए, लेकिन बाजार की सड़कों पर अंधेरा दूर नहीं हुआ। शाम ढलते ही पूरी मंडी अंधेरे की चपेट में आ जाती है। विडंबना यह है कि जिस बाजार में दिनभर खरीदारों की चहल-पहल रहती है, वहां रात होते ही लोगों को दुकानों से निकलने वाली रोशनी के सहारे आवागमन करना पड़ता है।

त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज

__ नगर परिषद के रोशनी के दावे फेल, शाम होते ही अंधेरे में गुम हो जाती है शहर की प्रमुख व्यावसायिक मंडी; व्यवसायियों में बढ़ रहा आक्रोश

केटी न्यूज/डुमरांव।

शहर की प्रमुख व्यावसायिक मंडी गोला रोड में रोशनी का इंतजाम नगर परिषद के दावों की पोल खोल रहा है। दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व गुजर गए, लेकिन बाजार की सड़कों पर अंधेरा दूर नहीं हुआ। शाम ढलते ही पूरी मंडी अंधेरे की चपेट में आ जाती है। विडंबना यह है कि जिस बाजार में दिनभर खरीदारों की चहल-पहल रहती है, वहां रात होते ही लोगों को दुकानों से निकलने वाली रोशनी के सहारे आवागमन करना पड़ता है। नगर परिषद की इस बेरुखी से व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गोला रोड डुमरांव का प्रमुख कारोबारी केंद्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा सकी है। व्यवसायियों का कहना है कि पर्व से पहले नगर परिषद प्रशासन ने बाजार को रोशनी से जगमग करने का भरोसा दिया था।

त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज

नगर परिषद बोर्ड की पिछली बैठक में भी पार्षदों ने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था। अधिकारियों ने खराब लाइटों को बदलने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन पर्व बीतने के बाद भी यह भरोसा हकीकत में नहीं बदल सका। अंधेरे का असर अब बाजार की सुरक्षा और आम लोगों की सहूलियत पर भी पड़ने लगा है। सड़क पर गड्ढे और अन्य अवरोध अंधेरे में दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों के गिरने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दुकानों के बंद होने के बाद स्थिति और भी परेशानी भरी हो जाती है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यवसायियों ने सवाल उठाया है कि जब त्योहारों से पहले किए गए वादे ही पूरे नहीं हुए तो शहर की नियमित प्रकाश व्यवस्था का हाल क्या होगा? उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से गोला रोड सहित प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर तत्काल स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की है।

त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।