Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

डुमरांव के विकास में महत्वपूर्ण रहा है राजपरिवार का योगदान - राहुल सिंह

डुमरांव राज परिवार के मानविजय सिंह ने बुधवार को अपना जन्मदिन जरूरमंदों की सेवा कर मनाया। इस दौरान नगर पंचित काली आश्रम परिसर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक राहुल सिंह मौजूद रहे।

डुमरांव के विकास में महत्वपूर्ण रहा है राजपरिवार का योगदान - राहुल सिंह

-- राजपरिवार के मान विजय सिंह ने जरूरमंदों के साथ मनाया जन्मदिन, बांटे सैकड़ो कंबल

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव राज परिवार के मानविजय सिंह ने बुधवार को अपना जन्मदिन जरूरमंदों की सेवा कर मनाया। इस दौरान नगर पंचित काली आश्रम परिसर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक राहुल सिंह मौजूद रहे।अपने संबोधन में विधायक राहुल सिंह ने इस प्रयास के लिए मानविजय सिंह का आभार जताया और कहा कि हमे अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरमंदों की सहायता करनी चाहिए।

डुमरांव के विकास में महत्वपूर्ण रहा है राजपरिवार का योगदान - राहुल सिंह

उन्होंने कहा कि डुमरांव के विकास में राज परिवार का योगदान महत्वपूर्ण है और आज भी यह परिवार डुमरांव के विकास के साथ ही जरूरमंदों की सहायता में तत्पर रहता है। यह आयोजन इसका प्रमाण है। इसके पूर्व मानविजय सिंह ने डुमरांव विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में शामिल होने के लिए डुमरांव विधायक का आभार जताया।

डुमरांव के विकास में महत्वपूर्ण रहा है राजपरिवार का योगदान - राहुल सिंह

कंबल वितरण शुरू होने से पूर्व मानविजय सिंह व विधायक राहुल सिंह ने मां काली के दरबार में मत्था टेक डुमरांव के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।मौके पर नगर पंचित काली आश्रम के पुजारी पंडित ललन मिश्र, सुरेश सिंह, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, रामनाथ तिवारी, नंदजी सिंह, मिथिलेश राय, पिंटू राय, भगवानजी वर्मा, सुजीत कुमार, मोनू सिंह समेत सैकड़ो गणमान्य व जरूरतमंद मौजूद थे।

डुमरांव के विकास में महत्वपूर्ण रहा है राजपरिवार का योगदान - राहुल सिंह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।