335वें रविवार भी जारी रहा गंगा सफाई अभियान

“हर रविवार गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा” के संकल्प के साथ रविवार को चौसा बाजार घाट पर गंगा सफाई महाअभियान चलाया गया। गंगा युवा समिति, चौसा बक्सर के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का यह 335वां रविवार रहा। वर्ष 2019 से लगातार चल रहे इस अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने घाट परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

335वें रविवार भी जारी रहा गंगा सफाई अभियान

--चौसा बाजार घाट पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

केटी न्यूज/चौसा

“हर रविवार गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा” के संकल्प के साथ रविवार को चौसा बाजार घाट पर गंगा सफाई महाअभियान चलाया गया। गंगा युवा समिति, चौसा बक्सर के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का यह 335वां रविवार रहा। वर्ष 2019 से लगातार चल रहे इस अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने घाट परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अभियान के दौरान गंगा घाट पर फैले प्लास्टिक, पूजा सामग्री और अन्य कचरों को हटाया गया। समिति के संयोजक भरत पांडेय ने अपने साथियों के साथ मिलकर घाट की सफाई की और वहां मौजूद लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। गंगा के प्रति लोगों की श्रद्धा पूरे विश्व में देखी जाती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।भरत पांडेय ने कहा कि वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह महाअभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। लगातार 335 रविवार तक अभियान चलाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल घाटों की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों के भीतर जागरूकता पैदा करना भी है, ताकि गंगा को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

अभियान में शामिल युवाओं और स्थानीय लोगों ने गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे घाटों पर कूड़ा न फैलाएं और पूजा सामग्री या प्लास्टिक को गंगा में प्रवाहित करने से बचें।इस अवसर पर विश्व प्रताप पाण्डेय, राधेश्याम चौधरी, नीरज चौरसिया, मंगलदेव पासवान, पप्पू चौरसिया, रविश जायसवाल, श्रीराम चौधरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और गंगा स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा।