Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Keshav Times

मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब व्यापक रूप लेने लगा है। फिजियोथेरेपी मशीनों का इंस्टॉलेशन और नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर समाजसेवी हरेकृष्ण सिंह यादव के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव

__ फिजियोथेरेपी सेवा की बदहाली के खिलाफ दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी; अल्ट्रासाउंड सेवा, डॉक्टरों की कमी और शौचालयों की गंदगी पर भी घेरा अस्पताल प्रशासन

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब व्यापक रूप लेने लगा है। फिजियोथेरेपी मशीनों का इंस्टॉलेशन और नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर समाजसेवी हरेकृष्ण सिंह यादव के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने अस्पताल प्रबंधन को दो टूक चेतावनी दी है कि महज कुछ मशीनें लगाकर आंदोलन को खत्म नहीं कराया जा सकता। जब तक सभी उपलब्ध मशीनें विधिवत इंस्टॉल कर चालू नहीं की जातीं और मरीजों को नियमित सुविधा नहीं मिलने लगती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव

धरने का नेतृत्व कर रहे हरेकृष्ण सिंह यादव ने कहा कि अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन उनका लाभ मरीजों को नहीं मिलना व्यवस्था की गंभीर विफलता है। उन्होंने कहा, "अस्पताल में मशीनें रखना और फिर उन्हें धूल फांकने के लिए छोड़ देना जनता के पैसे की बर्बादी है। मरीजों को सुविधा देने के नाम पर सिर्फ कागजी व्यवस्था नहीं चलेगी। सभी फिजियोथेरेपी मशीनों का इंस्टॉलेशन कराकर नियमित संचालन सुनिश्चित करना होगा। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारा धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो हम भूख हड़ताल शुरू करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।"

मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव

__ दो-तीन मशीनें लगाकर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश

धरने के दूसरे दिन आंदोलन का असर अस्पताल प्रबंधन पर दिखाई दिया। फिजियोथेरेपी कक्ष में आनन-फानन में दो-तीन मशीनों का इंस्टॉलेशन कराया गया। हालांकि, धरनार्थियों ने इसे अधूरा प्रयास बताते हुए असंतोष जताया। उनका कहना है कि अस्पताल को जितनी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, उन सभी को चालू किए बिना मरीजों को वास्तविक लाभ नहीं मिल सकता। वहीं, दूसरे दिन भी सामान्य प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता करने नहीं आया।

मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव

__ अल्ट्रासाउंड बंद, डॉक्टरों की कमी और गंदगी पर भी सवाल

फिजियोथेरेपी के मुद्दे के साथ अब धरनार्थियों ने अस्पताल की दूसरी बुनियादी खामियों को भी आंदोलन का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने डॉक्टरों की कमी, विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में लंबे समय से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा और अस्पताल के शौचालयों में व्याप्त गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, साफ-सफाई की बदहाल स्थिति मरीजों और उनके परिजनों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बनी हुई है।

मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव

__ संसाधन उपलब्ध हैं तो मरीजों को लाभ क्यों नहीं?

धरनार्थियों ने अस्पताल प्रबंधन से फिजियोथेरेपी की सभी मशीनें चालू कराने, चिकित्सक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, अल्ट्रासाउंड सेवा तत्काल बहाल करने, डॉक्टरों की कमी दूर करने और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अनुमंडल अस्पताल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। ऐसे में यहां उपलब्ध संसाधनों का उपयोग और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।