Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Keshav Times

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

बिहार में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को मजबूत आधार देने में अहम भूमिका निभाने वाले दिवंगत वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार को डुमरांव अनुमंडल के बड़का ढकाइच पंचायत में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। एनएच-922 के किनारे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जहां उनके राजनीतिक योगदान और संगठन निर्माण की यात्रा को याद किया गया, वहीं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

__ 14वीं पुण्यतिथि पर बड़का ढकाइच में जुटे केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष; श्रद्धांजलि सभा में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी, स्मृति को चिरस्थायी बनाने का लिया गया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव।

बिहार में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को मजबूत आधार देने में अहम भूमिका निभाने वाले दिवंगत वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार को डुमरांव अनुमंडल के बड़का ढकाइच पंचायत में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। एनएच-922 के किनारे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जहां उनके राजनीतिक योगदान और संगठन निर्माण की यात्रा को याद किया गया, वहीं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सभा में कैलाशपति मिश्र की स्मृति को स्थायी पहचान देने के लिए भव्य स्मारक निर्माण, किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल का नामकरण और मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान देने की मांग की गई।

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य रूप से शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अतिथियों और उपस्थित नेताओं ने कैलाशपति मिश्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। बक्सर विधायक आनंद मिश्र और राजपुर विधायक संतोष निराला समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

__ स्मारक निर्माण और पद्म विभूषण सम्मान की उठी मांग

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लोजपा नेता, संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं ब्रह्मपुर विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय ने कैलाशपति मिश्र की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मिश्र का जीवन विचारधारा, सिद्धांत और संगठन के प्रति आजीवन समर्पण का उदाहरण रहा है। उनके योगदान को देखते हुए उनके नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाना चाहिए। साथ ही किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल का नामकरण उनके नाम पर करने और उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की मांग भी की।

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

हुलास पांडेय ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल पुण्यतिथि मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों और योगदान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्थायी पहल होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने एनडीए की एकजुटता और आपसी समन्वय को भी रेखांकित किया।

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

__ नेताओं ने संगठन निर्माण में योगदान को किया याद

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कैलाशपति मिश्र को भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और सार्वजनिक जीवन में शुचिता के प्रति समर्पित रहा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन के विस्तार और विचारधारा को मजबूत करने का काम किया। उनका संघर्ष, सादगी और समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

उनके विचार आज भी जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन कन्हैया दुबे ने किया। मौके पर प्रिंस दुबे, अनु तिवारी, बद्री विशाल ओझा, हम जिलाध्यक्ष ऋषि राय, अखिलेश सिंह, अमरेंद्र पांडेय, पंकज दुबे, संतोष मिश्रा, रोहित दुबे, अमित दुबे, विनोद राय, भुटेली तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, दिनेश पांडेय और तेजनारायण ओझा सहित भाजपा एवं एनडीए के अनेक नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।